विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2014

पंकज आडवाणी ने लगाया अधिकतम 147 का ब्रेक

शेफील्ड:

आईबीएसएफ स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप की तैयारियों में जुटे देश के शीर्ष खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभ्यास मैच के दौरान अधिकतम 147 ब्रेक की उपलब्धि हासिल कर ली।

आडवाणी स्टार स्नूकर अकादमी में क्रिस कीयोगन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रहे थे। उन्होंने करियर में दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है।

पिछले ही सप्ताह लिड्स में विश्व बिलियर्ड्स खिताब (अंक और समय प्रारूप) जीतने वाले आडवाणी ने मंगलवार को स्नूकर में यह शानदार उपलब्धि हासिल की।

स्नूकर से पेशेवर तौर पर जुड़ने के बाद से ही आडवाणी स्टार स्नूकर अकादमी से जुड़े हुए हैं, जहां उन्हें अब 'लॉर्ड' आडवाणी का उपनाम दे दिया गया है। आडवाणी ने आखिरी काली गेंद को पॉट में डालते हुए करियर में दूसरी बार अधिकतम ब्रेक हासिल किया।

आडवाणी ने पहली बार अपने गृहनगर बेंगलुरु में अभ्यास मैच के दौरान ही इसी वर्ष अधिकतम ब्रेक की उपलब्धि हासिल की थी।

आडवाणी शेफील्ड में कुछ दिन और बिताने के बाद सप्ताह के आखिर में अपने गृहनगर बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे, जहां वह 16 से 29 नवंबर के बीच होने वाले विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पंकज आडवाणी, स्नूकर, Pankaj Advani, Snooker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com