अफरीदी फिर से मैच के नायक रहे और उन्होंने 30 रन के एवज में चार विकेट लेकर टूर्नामेंट में चौथी बार चार या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मीरपुर:
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप-2011 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने बुधवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 43.3 ओवरों में 112 रनों पर सिमट गई थी। पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहिद अफरीदी ने चार विकेट लिए। वेस्टइंडीज की ओर से शिवनारायण चंद्रपॉल ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। इसके अलावा रामनरेश सरवन ने 24 और केमर रोच ने 16 रन जोड़े। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 20.5 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया। कामरान अकमल 61 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाने वाले मोहम्मद हफीज ने 64 गेंदों पर 10 चौकों की सहायता से 61 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान ने 175 गेंदे शेष रहते जीत हासिल कर ली। विश्व कप में विकेट अंतर के लिहाज से पाकिस्तान की यह सबसे बड़ी जीत है। इस विश्व कप का दूसरा क्वार्टर फाइनल 24 मार्च को अहमदाबाद में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम का सामना पाकिस्तान के साथ चण्डीगढ़ के करीब मोहाली में स्थित पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर 30 मार्च को होगा। ग्रुप स्तर से कुल आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। ग्रुप 'ए' से जहां पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और श्रीलंका ने इस दौर में जगह बनाई है वहीं ग्रुप 'बी' से मेजबान भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमों ने क्वालीफाई किया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विश्व कप, पाकिस्तान, वेस्टइंडिज