मनोबल से लवरेज पाकिस्तानी टीम गुरुवार को प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले अपने तीसरे मैच में कनाडा से भिड़ेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलंबो:
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को ग्रुप-ए के दूसरे मैच में हराने के बाद मनोबल से लवरेज पाकिस्तानी टीम गुरुवार को प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले अपने तीसरे मैच में कनाडा से भिड़ेगी। दोनों टीमों के कद को देखते हुए इस मैच के एकतरफा होने की उम्मीद है। पाकिस्तान ने अब तक खेले गए दो मैच जीते हैं जबकि कनाडा को दो मैचों में हार मिली है। मंगलवार को केन्या को भारी अंतर से हराकर श्रीलंका तीन मैचों से चार अंक जुटाकर ग्रुप-बी की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है लेकिन कनाडा को हराकर पाकिस्तान के पास उससे ऊपर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तानी टीम जीत के माध्यम से अंक बटोरने के अलावा अपना नेट रन रेट भी सुधारना चाहेगी, जो आने वाले वक्त में उसके काफी काम आएगा। फिलहाल नेट रन रेट के मामले में वह श्रीलंका से थोड़ा पीछे है। उसकी स्थिति हालांकि आस्ट्रेलिया से काफी अच्छी है। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में केन्या को 205 रनों के अंतर से पराजित किया था जबकि दूसरे मुकाबले में उसने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में 11 रनों से पराजित किया था। श्रीलंका अपने पहले मैच में कनाडा को 210 रनों से हरा चुका है जबकि कनाडा को जिम्बाब्वे के हाथों भी 175 रनों से हार मिली थी। मैच दर मैच सुधार कर रही शाहिद अफरीदी की पाकिस्तानी टीम और कनाडा की कमजोर टीम में ताकत के मामले में कोई समानता नहीं है। अपने ग्रुप की सबसे कमजोर टीम के तौर पर कनाडाई खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ कुछ खास करने का प्रयास करेंगे, जो नीदरलैंड्स को छोड़कर अभी तक किसी सम्बद्ध टीम नहीं कर पाई है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, टीम, कनाडा, तीसरा मैच