विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2011

अफरीदी ने किया टीम को एकजुट : मिसबाह

शाहिद अफरीदी ने टीम को एकजुट करने में अहम भूमिका निभायी जो पिछले कुछ वर्षों से अधिकतर गलत कारणों से खबरों में रही थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मोहाली: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक का मानना है कि शाहिद अफरीदी ने टीम को एकजुट करने में अहम भूमिका निभायी जो पिछले कुछ वर्षों से अधिकतर गलत कारणों से खबरों में रही थी। मिसबाह ने चिरप्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ बुधवार को होने वाले बहु प्रतीक्षित सेमीफाइनल मुकाबले से पूर्व रविवार को कहा, वह :अफरीदी: सीनियर खिलाड़ियों की सुनता है तथा सीनियर खिलाड़ियों और कोच को विश्वास में लेता है। हम अच्छे समन्वय से प्रत्येक फैसला कर रहे हैं इसलिए सब कुछ अच्छा चल रहा है। यह वास्तव में बहुत बड़ी बात है। विचारों में मतभेद हमेशा रहता है लेकिन हमें हमेशा कप्तान की बात सुननी होगी। प्रत्येक उसके साथ है। उन्होंने कहा, उसने टीम की अगुवाई करने में उदाहरण पेश किया है और उसकी आक्रामकता का जवाब नहीं है। उसने बेहतरीन गेंदबाजी करके हमें सही समय पर विकेट दिलाए। जब कप्तान अच्छा प्रदर्शन करता है तो इससे टीम को मदद मिलती है। मिसबाह ने कहा कि टीम एकजुट है तथा पूर्व कप्तान यूनिस खान सहित सभी सीनियर खिलाड़ी जूनियर खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, टीम के सदस्य अच्छी तरह से घुलेमिले हैं। सबसे अहम बात यह है कि टीम इकाई के तौर पर खेल रही है। प्रत्येक खिलाड़ी सही समय पर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। प्रत्येक वह भूमिका निभा रहा है टीम उससे जैसा चाहती है। मिसबाह से जब युवराज सिंह और जहीर खान जैसे खिलाड़ियों से निबटने की रणनीति के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, आप केवल एक या दो खिलाड़ियों के लिये रणनीति तैयार नहीं कर सकते। सभी 11 खिलाड़ी महत्वपूर्ण है और हमें सभी के लिये रणनीति बनानी होगी। हम किसी को हल्के से नहीं ले सकते। वे सभी विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। शोएब अख्तर क्या भारत के खिलाफ मैच में खेलेंगे, इस सवाल पर मिसबाह ने कहा कि प्रबंधन ने टीम संयोजन पर अभी फैसला नहीं किया है लेकिन माना कि इस तूफानी गेंदबाज की मौजूदगी से टीम को मनोवैज्ञानिक लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा, वह विश्वस्तरीय गेंदबाज है जिसने 1999 विश्व कप सहित कई अवसरों पर मैच विजेता प्रदर्शन किया। यदि वह आगामी मैचों में खेलता है तो मुझे लगता है कि इससे हमें मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिसबाह, आफरीदी, Misbah, Afridi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com