भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह को खेलों के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य और एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने सम्मानित किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
महान भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह को खेलों के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए हाउस ऑफ लॉर्ड्स में विशेष समारोह में सम्मानित किया गया।
हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य और एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने 'द फ्लाइंग सिख' के नाम से मशूहर मिल्खा को सम्मानित किया। मिल्खा 12 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म के प्रचार के लिए लंदन में हैं। यह फिल्म उनके जीवन पर आधारित है।
लॉर्ड पॉल ने कहा, हम उन्हें सम्मानित करना चाहते थे और उन्हें बताना चाहते थे कि उन्होंने जो हासिल किया, उस पर हमें गर्व है। मुझे बहुत खुशी है कि बॉलीवुड ने उनके जीवन पर फिल्म बनाने का फैसला किया। उनकी कहानी नई पीढ़ी के युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी, जो देख सकते हैं कि कैसे एक साधारण परिवार के बच्चे ने दुनिया भर में सुखिर्यां बटोरीं।
मिल्खा सिंह इसके बाद साउथहॉल के लोकप्रिय गुरुद्वारे गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा भी गए, जहां उन्होंने दुनिया के सबसे अधिक उम्र के मैरथान धावक फौजा सिंह से मुलाकात की। सिख समुदास इस दौरान मिल्खा की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद था। ब्रिटेन में बसे फौजा ने भी मिल्खा से प्रेरित होकर ही अपना मैराथन करियर शुरू किया था।
12 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' मिल्खा के जीवन पर आधारित है। इसमें 1947 में भारत के विभाजन के दौरान उनके परिवार की हत्या के दर्द से लेकर प्रतिस्पर्धी खेल में उनके सफलता हासिल करने की यात्रा का जिक्र है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं फरहान अख्तर और सोनम कपूर ने निभाई हैं। इस फिल्म के रेड कारपेट के दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और ओलिंपिक फर्राटा धावक लिनफोर्ड क्रिस्टी के मौजूद रहने की संभावना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं