विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2012

सामूहिक बलात्कार पीड़िता को श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े मिल्खा सिंह

भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह रविवार को सामूहिक बलात्कार पीड़िता को श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े। उनके गोल्फर बेटे जीव मिल्खा सिंह ने पीड़िता के परिवार को तीन लाख रुपये देने का फैसला किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुड़गांव: भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह रविवार को सामूहिक बलात्कार पीड़िता को श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े। उनके गोल्फर बेटे जीव मिल्खा सिंह ने पीड़िता के परिवार को तीन लाख रुपये देने का फैसला किया। पीड़िता को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे लोगों के समूह के साथ 82 वर्षीय ‘उड़न सिख’ भी यहां मौजूद थे।

सिंह ने कहा, ‘‘इस संकट की घड़ी में उन्हें (परिवार को) अकेला नहीं महसूस करना चाहिए। उनकी बेटी हमारी, भारत की बेटी थी।’’ उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे जीव के साथ दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के साथ प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके क्योंकि उनकी पत्नी निर्मल कौर फ्रैक्चर से उबर रही हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘मैंने जीव और पोते के साथ बीती रात गुड़गांव में अपने घर के अंदर मोमबत्ती जलाई और उसकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। बहादुर लड़की के निधन से देश हिल गया है।’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिल्का सिंह, दिल्ली गैंगरेप पीड़ित, Milkha Singh, Delhi Gangrape Victim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com