जर्मनी के खिलाफ 20वें और 36वें मिनट में मारियो बरुवा बालोटेली के गोल ने इटली को तीसरी बार फाइनल तक पहुंचा दिया इसलिए उनके साथी उन्हें सुपर मारियो कहकर बुलाते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
इटली के स्ट्राइकर मारियो बरुवा बालोटेली रातों−रात दुनियाभर के फुटबॉल फैन्स की जुबान पर छा गए हैं। सिर्फ 21 साल के बालोटेली इससे पहले मैदान पर अपने गोल और झगड़ों से भी सुर्खियां बटोरते रहे हैं। जर्मनी के खिलाफ 20वें और 36वें मिनट में उनके गोल ने इटली को तीसरी बार फाइनल तक पहुंचा दिया इसलिए मारियो को उनके साथी सुपर मारियो कहकर बुलाते हैं।
गौरतलब है कि बालोटेली ने इससे पहले यूरो 2012 में ही आयरलैंड के खिलाफ शानदार गोल किया है लेकिन मारियो के मुताबिक इटली के खिलाफ जीत उनके जीवन की बेहतरीन रात है। टूर्नामेंट के पांच मैचों में बालोटेली ने तीन गोल किए हैं। यूरो 2012 में गोल करने वालों की लिस्ट में बालोटेली चुनिंदा खिलाड़ियों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
उनके शानदार खेल की बदौलत तीन बार की यूरो चैंपियन जर्मनी के फैन्स स्टैंड्स में आंसूओें से भीगते नजर आए लेकिन इस मैच में बालोटेली ने संयम नहीं खोया शायद इसलिए क्योंकि उनकी मां स्टैंड्स में उनका मैच देख रही थीं।
मैनचेस्टर सिटी के 21 साल के खिलाड़ी बालोटेली को झगड़ों से गुरेज नहीं है। अगर उन्हें बात सही लगी तो अपने क्लब के मैनेजर रोबर्टो मैनचिनी से झगड़ा कर लिया यही नहीं वह इंटर मिलान के कोच होसे मोरिन्हो तक से उलझ गए। यहां तक कि मैदान पर ही अपने ही साथियों को भी नहीं बख्शा। बिना वजह झगड़ों और अनुशासन की कमी की वजह से उन्हें क्लब भी छोड़ना पड़ा।
गौरतलब मारियो कई बार रेड कार्ड को भी अपने बायोडाटा में शामिल करते रहे और इटालियन फुटबॉल के बैड ब्वॉय के नाम से मशहूर हो गए लेकिन मारिया का हुनर उनके व्यक्तित्व की सही पहचान है। उनके जबरदस्त गोल उनके फैन्स का दिल जीतते रहे हैं।
बालोटेली ने यूरो की शुरुआत से पहले भी मैदान के बाहर सुर्खियां बटोरीं। बालोटेली ने साफ कहा, अगर किसी ने मैदान पर केले फेंके तो वह इसे नस्ली छेड़छाड़ मानेंगे और ऐसा करने वालों की कतई खैर नहीं। जब मैच से पहले किगकॉन्ग के रूप में उनका कार्टून बनाया गया तो इसका जवाब उन्होंने मैच में गोल करने के बाद जर्सी उतार कर दिया।
वैसे, छह फीट दो इंच के मारियो मैदान के बाहर उतने खौफनाक नहीं हैं जितने मैदान पर नजर आते हैं। म्यूजिक वीडियो में नाचते-थिरकते बालोटेली मैदान के बाहर अलग समां बांधते हैं तो मैदान पर सुपर मैन की तरह जलवा बिखेरते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Euro 2012, Mario Balotelli, Euro2012news, Germany Vs Italy Euro 2012, Italy Vs Germany Euro 2012, यूरो 2012, मारियो, मारियो बरुवा बालोटेली, जर्मनी बनाम इटली यूरो 2012, Vimal Mohan, विमल मोहन