भारतीय निशानेबाज मानवजीत सिंह संधु. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
पूर्व विश्व चैंपियन मानवजीत सिंह संधू ने 61वीं राष्ट्रीय शॉटगन चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के अनवर सुल्तान को 45-43 से हराकर अपने राष्ट्रीय पुरुष ट्रैप खिताब का बचाव किया. पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे मानवजीत ने 125 में से 117 अंक से दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया.
यह भी पढ़ें : निशानेबाजी: गगन नारंग ने जीता सिल्वर मेडल, अन्नु राज को मिला ब्रॉन्ज
जोरावर सिंह संधू इसी स्कोर से क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहे, लेकिन फाइनल में उन्होंने 33 के स्कोर से कांस्य पदक अपने नाम किया. रजत पदक विजेता अनवर ने क्वालिफिकेशन में 116 अंक बनाए. जूनियर पुरुष ट्रैप में हरियाणा के लक्ष्य शेरॉन ने राजस्थान के विवान कपूर को फाइनल में 41-39 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया.
महाराष्ट्र के आशुतोष सरदार मुरकुटे ने 31 के स्कोर से कांस्य पदक जीता.
यह भी पढ़ें : निशानेबाजी: हीना सिद्धू ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
राजस्थान के अमन अली इलाही ने विवान और मानवादित्य सिंह राठौड़ के साथ मिलकर 336 के स्कोर से जूनियर पुरुष टीम ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. हरियाणा ने रजत और मध्यप्रदेश ने इसमें कांस्य पदक प्राप्त किया.
VIDEO : एशियन गेम्स में शूटर जीतू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड
सीनियर टीम पुरुष ट्रैप में जोरावर ने बीरेनदीप सोढी और एसएम फैजल के साथ मिलकर एयर इंडिया को स्वर्ण पदक दिलाया. वहीं हरियाणा ने रजत और मानवजीत की पंजाब टीम ने कांस्य पदक हासिल किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं