भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने अपने हमवतन साथी साकेत मैनेनी के साथ मिलकर डबल्स प्री-क्वार्टरफाइनल मैच को एक कड़े मुकाबले में जीत लिया और अब उनके प्रशंसकों को उनके पूर्व साथी लिएंडर पेस के साथ यहां एटीपी चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में उनके मुकाबले का इंतजार है।
भूपति और मैनेनी द्वारा प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में सूद बंधुओं चंद्रिल तथा लक्षित को 6-7, 6-4, 10-6 से हराये जाने के बाद भारतीय टेनिस प्रशंसकों को भूपति और पेस के बीच देश में दूसरी बार मुकाबले का इंतजार है।
पेस अपने दक्षिण अफ्रीकी साझेदार रावेन क्लासेन के साथ कल देर रात होने वाले क्वार्टरफाइनल में भूपति-मैनेनी से टकराएंगे। भारत के शीर्ष डबल्स महारथी माने जाने वाले भूपति मार्च 2014 के बाद आज कोर्ट में लौटे थे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं