लियोनेल मेसी का फाइल फोटो
- मेसी ने गर्ड मुलर को पीछे छोड़ा
- यूरोपीय फुटबॉल में क्लब लिए सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बने
- लियोनेल मेसी ने किया 366वां गोल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
स्पेन के अग्रणी क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले अर्जेंटीनाई सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने एक और बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. रियल सोसिएदाद के खिलाफ स्पेनिश लीग मुकाबले में गोल करने के साथ मेसी ने यूरोप में किसी एक क्लब के लिए सबसे अधिक गोल करने का वह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ना आसान नहीं होगा. मेसी ने जर्मन खिलाड़ी गेर्ड मुलर का रिकार्ड तोड़ा.
यह भी पढ़ें : ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी रिवाल्डो ने लियोनेल मेसी को बताया इस समय का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर
मेसी ने बीते सप्ताहांत लेवांते के खिलाफ खेलते हुए ला लीग में अपना 400वां मैच पूरा किया था और अब रविवार को उन्होंने सोसिएदाद के खिलाफ गोल करते हुए मुलर के रिकार्ड पर पानी फेर दिया.
VIDEO : कश्मीर की फुटबॉलर अफशां पर बनेगी फिल्म.
मुलर ने जर्मन लीग में बायर्न म्यूनिख के लिए खेलते हुए 365 गोल किए थे. और अब लियोनेल मेसी 366वां गोल दागकर यूरोप में किसी क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए हैं.
Twitter reacts to record-breaking Lionel Messi free-kick https://t.co/SClmRpehzi #mail
— Sport Right Now (@Sport_RightNow) January 15, 2018
यह भी पढ़ें : ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी रिवाल्डो ने लियोनेल मेसी को बताया इस समय का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर
मेसी ने बीते सप्ताहांत लेवांते के खिलाफ खेलते हुए ला लीग में अपना 400वां मैच पूरा किया था और अब रविवार को उन्होंने सोसिएदाद के खिलाफ गोल करते हुए मुलर के रिकार्ड पर पानी फेर दिया.
In La Liga this season:
— Leo Messi (@messi10stats) January 14, 2018
Messi (17) + Suárez (13) + Paulinho (8) = 38 GOALS
Real Madrid = 32 goals pic.twitter.com/4Hd6M2mPTV
VIDEO : कश्मीर की फुटबॉलर अफशां पर बनेगी फिल्म.
मुलर ने जर्मन लीग में बायर्न म्यूनिख के लिए खेलते हुए 365 गोल किए थे. और अब लियोनेल मेसी 366वां गोल दागकर यूरोप में किसी क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं