विज्ञापन
This Article is From May 31, 2015

मेस्सी के करिश्मे से बार्सीलोना ने 27वां कोपा डेल रे जीता

मेस्सी के करिश्मे से बार्सीलोना ने 27वां कोपा डेल रे जीता
फाइनल मैच में जीत का जश्न मनाते लियोनेल मेस्सी (बाएं)
बार्सीलोना: लियोनेल मेस्सी के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर बार्सीलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 3-1 से हराकर 27वीं बार कोपा डेल रे जीत लिया।

मेस्सी ने चार खिलाड़ियों को छकाते हुए शनिवार को पहला गोल किया, जबकि हाफटाइम से ठीक पहले नेमार ने बढ़त दोगुनी कर दी।

अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर मेस्सी ने हूटर से 17 मिनट पहले एक और गोल किया जबकि बिलबाओ के लिए एकमात्र गोल इनाकी विलियम्स ने दागा।

करीब 99000 की क्षमता वाले केंप नोउ स्टेडियम में दो तिहाई प्रशंसक बिलबाओ के थे, लेकिन इसके बावजूद बार्सीलोना के हौसले नहीं तोड़ सके। अब बार्सीलोना अपना इतिहास रचने से सिर्फ एक मैच ही दूर है।

लुई एनरिक की टीम का सामना छह जून को चैम्पियंस लीग फाइनल में इतालवी चैम्पियन जुवेंटस से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लियोनेल मेस्सी, बार्सीलोना, एथलेटिक बिलबाओ, केंप नोउ स्टेडियम, Lionel Messi, Barcelona, Camp Nou Stadium, Atheletic Bilbao, Copa Del Rey, फुटबॉल, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com