इंडोनेशिया ने 10 लाख डॉलर की इनामी राशि का प्रस्ताव दिया है...
जकार्ता:
अगले महीने इंडोनेशिया की मेजबानी में होने वाली और विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडबल्यूएफ) से मंजूरी प्राप्त बैडमिंटन सुपर सीरीज प्रीमियर चैम्पियनशिप के लिए इंडोनेशिया ने 10 लाख डॉलर की इनामी राशि का प्रस्ताव दिया है. यह चैम्पियनशिप 12 जून से 18 जून तक खेली जाएगी. इस चैम्पियनशिप में 21 देशों के कुल 300 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. सोमवार को इस बात की जानकारी दी गई.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया है कि इस साल बीडब्ल्यूएफ के किसी प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में रखी जाने वाली यह सबसे ज्यादा इनामी राशि होगी.
मेजबान देश ने इस टूर्नामेंट से एक ही खिताब जीतने का लक्ष्य रखा है. उसकी उम्मीदें पुरुष युगल में उभरते सितारे मार्कस फेर्नाल्डी गिडेओन और केविन संजया सुकामुल्जो से खिताबी जीत हासिल करने पर होगी. इस जोड़ी ने ऑल इंग्लैंड ओपन, इंडिया ओपन और मलेशिया ओपन का खिताब अपने नाम किया है.
इंडोनेशिया बैडमिंटन संघ (पीबीएसआई) के मीडिया अधिकारी रिकी सुबाग्जा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, "हमने यहां जो आखिरी खिताब जीता था वो 2013 में मोहम्मद एहसान और हेंद्रा सेतियवान ने दिलाया था. इसके बाद हमने कोई खिताब यहां नहीं जीता. उम्मीद करते हैं कि इस साल हमें जीत मिलेगी."
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं