पांच मैचों की सीरीज में भारतीय महिला टीम 3-1 से आगे हो गई है (फाइल फोटो)
- भारत के लिए गुरजीत, दीपिका और पूनम ने गोल किए
- दक्षिण कोरिया के लिए एकमात्र गोल ह्यून पार्क ने किया
- पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 3-1 से आगे हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सियोल:
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज जीत ली है. दक्षिण कोरिया के दौरे में शुक्रवार को खेले गए चौथे मैच में भारतीय टीम ने 3-1 से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से अजय बढ़त बना ली है और सीरीज का पांचवां मैच महज औपचारिकता बनकर ही रह गया है. आज के मैच में भारत के लिए गुरजीत कौर, दीपिका और पूनम रानी ने गोल किए जबकि मेजबान देश कोरिया के लिए एकमात्र गोल मि ह्यून पार्क ने किया. गौरतलब है कि सीरीज के अंतर्गत पहले दो मैच भारतीय टीम ने जीते थे जबकि तीसरे मैच में दक्षिण कोरियाई टीम ने जीत हासिल की थी.
सीरीज के चौथे मैच के पहले क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में गुरजीत ने फील्ड गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला. इसके बाद, दीपिका ने 13वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दे दिला दी. दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई.
वीडियो: एशिया कप विजेता भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ने खोले जीत के राज
चौथे क्वार्टर के तीसरे मिनट में वंदना से मिले पास को पूनम रानी (47वें मिनट) ने सीधे कोरिया के गोल पोस्ट में पहुंचा दिया. इस गोल के साथ भारतीय टीम ने मैच में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली. कोरिया को मैच की समाप्ति के लिए बचे अंतिम तीन मिनट में गोल करने का अवसर मिला, 57वें मिनट में पार्क ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-3 कर दिया. आखिरकार भारतीय टीम ने 3-1 से जीत हासिल करने में सफल रही. (इनपुट: एजेंसी)
यह भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया दौरे में भारतीय महिला टीम की पहली हार, 2-1 से पराजित हुईThe Indian Eves bagged their third win of the five-match Korea Tour defeating the hosts 3-1. Check out the result of 9th March. #IndiaKaGame pic.twitter.com/aKZhMjehZz
— Hockey India (@TheHockeyIndia) March 9, 2018
सीरीज के चौथे मैच के पहले क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में गुरजीत ने फील्ड गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला. इसके बाद, दीपिका ने 13वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दे दिला दी. दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई.
वीडियो: एशिया कप विजेता भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ने खोले जीत के राज
चौथे क्वार्टर के तीसरे मिनट में वंदना से मिले पास को पूनम रानी (47वें मिनट) ने सीधे कोरिया के गोल पोस्ट में पहुंचा दिया. इस गोल के साथ भारतीय टीम ने मैच में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली. कोरिया को मैच की समाप्ति के लिए बचे अंतिम तीन मिनट में गोल करने का अवसर मिला, 57वें मिनट में पार्क ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-3 कर दिया. आखिरकार भारतीय टीम ने 3-1 से जीत हासिल करने में सफल रही. (इनपुट: एजेंसी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं