विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2014

इंडियन वेल्स : सानिया-कारा की जोड़ी फाइनल में

इंडियन वेल्स : सानिया-कारा की जोड़ी फाइनल में
इंडियन वेल्स (अमेरिका):

सानिया मिर्जा और कारा ब्लैक सत्र का अपना पहला खिताब जीतने के करीब हैं, इस जोड़ी ने बीएनपी परिबास टेनिस ओपन में लुसी हाड्रेका और ज्येंग झेई की जोड़ी को पराजित कर प्रीमियर डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।

पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय-जिम्बाब्वे की जोड़ी ने 5,946,740 डॉलर ईनामी राशि के हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आठवीं वरीय चेक गणराज्य-चीन की जोड़ी को एक घंटे 37 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 3-6, 10-7 से मात दी।

सानिया-कारा की जोड़ी का यह 2014 में पहला फाइनल होगा, जिन्होंने पिछला सत्र खत्म करने से पहले लगातार दो खिताब जीते थे। इस टूर्नामेंट से पहले इस सत्र के चार टूर्नामेंट में से दो बार उन्हें पहले राउंड में ही बाहर होना पड़ा, जबकि दो अन्य में यह जोड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी, जिसमें ऑस्ट्रेलियन ओपन भी शामिल था।

दोनों जोड़ियों के बीच ज्यादा अंतर नहीं था, क्योंकि उन्होंने खेल के सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। सानिया और कारा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से केवल पांच अंक जीते। अब सानिया-कारा का सामना सु वेई सिए और शुआई पेंग तथा स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा और सामंथा स्टोसुर के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता जोड़ी से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, कारा ब्लैक, इंडियन वेल्स डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट, Sania Mirza, Cara Black, Indian Wells WTA Tournament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com