विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2014

सोची विंटर ओलिंपिक में आखिरकार लहराया तिरंगा

सोची विंटर ओलिंपिक में आखिरकार लहराया तिरंगा
सोची:

सोची में चल रहे शीतकालीन ओलिंपिक खेलों के विशेष समारोह में आज यहां भारतीय ध्वज फहराया गया। भारतीय ओलंपिक संघ पर लगे 14 महीने के निलंबन को हटाए जाने के पांच दिन बाद ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।

यह समारोह 45 मिनट तक चला और इसे माउनटेन विलेज के इंटरनेशनल प्लाजा में आयोजित किया गया। इसमें प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तीनों भारतीय खिलाड़ियों, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एन रामचंद्रन और अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के अधिकारियों ने भाग लिया। लूसर शिवा केशवन, अल्पाइन स्कायर हिमांशु ठाकुर और क्रास कंट्री स्कायर नदीम इकबाल तथा उनके तीनों कोच इस अवसर उपस्थित थे। यह समारोह स्थानीय समयानुसार 12 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट पर) आयोजित किया गया।

भारतीय शीतकालीन खेल महासंघ के महासचिव रोशनलाल ठाकुर ने कहा, 'समारोह में आईओसी के दस अधिकारी, आईओए अध्यक्ष, हमारे तीन खिलाड़ियों और उनके कोच और अन्य देशों के कुछ लोगों ने भाग लिया। हमने इसके लिए अपनी नयी पोशाक की व्यवस्था की थी, जिसमें भारत लिखा हुआ था।'

उन्होंने कहा, 'जब खेल शुरू हुए थे, तो हमें तिरंगा लहराने या ऐसी कोई पोशाक पहनने की अनुमति नहीं दी गई थी जिस पर भारत लिखा हो, क्योंकि आईओए तब तक अंतरराष्ट्रीय संस्था से निलंबित था, लेकिन निलंबन हटाए जाने के बाद हम राष्ट्रीय ध्वज लहरा सकते हैं और उन पोशाक को पहन सकते हैं जिन पर भारत लिखा हो।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोची, सोची ओलिंपिक, सोची शीतकालीन ओलिंपिक, भारत, भारतीय ओलिंपिक संघ, अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कॉउंसिल, तिंरगा, Sochi, Sochi Olympics, Indian Flag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com