विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2016

इंडिया ओपन सुपर सीरीज़ सेमीफाइनल में पहुंचीं सुपर साइना

इंडिया ओपन सुपर सीरीज़ सेमीफाइनल में पहुंचीं सुपर साइना
साइना नेहवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: सिरी फोर्ट के कोर्ट पर जूझती हुई सुपर साइना की जीत करोड़ों भारतीय फ़ैन्स के लिए एक शानदार खबर है। उन फ़ैन्स के लिए भी जो दिल्ली से करीब डेढ़ हजार किलोमीटर दूर मुंबई में टीम इंडिया की हार के बाद मायूसी से भर गए थे।

इंडिया ओपन सुपर सीरीज़ में दक्षिण कोरिया की आठवीं रैंकिंग वाली सुंग जी ह्यून ने छठी वर्ल्ड रैंकिंग वाली साइना नेहवाल से पहला गेम 21-19 से जीत लिया। दूसरा गेम साइना ने 21-14 से अपने पक्ष में किया।

तीसरे गेम में साइना की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच के आखिर में भी साइना कई बार पिछड़ती दिखीं। यहां तक कि साइना की मां उषा नेहवाल स्टैंड्स से परेशान नजर आईं। लगा कि वे साइना की गलतियों के बारे में भी बता रही हैं।

आखिरकार साइना नेहवाल ने 21-19, 14-21, 21-19 से मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बना ली। साइना ने मैच जीतने में एक घंटा 23 मिनट का वक्त लिया। सेमीफाइनल में साइना की टक्कर लंदन ओलिंपिक चैंपियन और वर्ल्ड नंबर 2ली ज़ुएरेई से होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, इंडिया ओपन सुपर सीरीज़, सुंग जी ह्यून, Saina Nehwal, India Open Super Series Badminton Tournament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com