विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2015

खतरनाक घाटियों में 'किंग ऑफ हिमालय' बनने के लिए स्ट्रगल

खतरनाक घाटियों में 'किंग ऑफ हिमालय' बनने के लिए स्ट्रगल
हिमालय रेस के भागीदार सफर करते हुए।
नई दिल्ली: हिमालय की जानलेवा पहाड़ियों में इन दिनों दुनिया भर के एक दर्जन से ज्यादा देशों के साइकिल राइडरों के बीच किंग ऑफ हिमालय बनने के लिए जबरदस्त होड़ लगी हुई है। इसे दुनिया की तीसरी सबसे मुश्किल माउंटेन बाइक रेस माना जाता है।

हिमालय की वादियों और घाटियों के बीच कई बार साइकिल राइडरों के लिए इतनी भी जगह नहीं होती कि वे साइकिल चला सकें। ऐसे में उन्हें साइकिल को कंधे पर रखकर खतरनाक घाटियों को पार करना होता है। हिमालय की मुश्किल सी पहाड़ियों के रोंगटे खड़े करने वाले रास्तों के बीच रोमांच पैदा करते करीब छह दर्जन साइक्लिस्ट की मंजिल हर रोज मुश्किल और दूर ही नजर आती है। हिमालय की दिल दहला देने वाली घाटियां इस सफर की मंजिल को और दूर कर देती हैं।  

11वीं हीरो MTB हिमालय रेस में 13 देश
दरअसल 13 देशों के करीब 70 साइकिल सवार 11वीं हीरो MTB हिमालय रेस में हिस्सा लेने आए हैं, जो जानलेवा पहाड़ियों के बीच अपना दमखम साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें करीब 40 अंतरराष्ट्रीय राइडर भी शामिल हैं। इनमें पुर्तगाल के करीब 10 राइडरों के अलावा जर्मनी, नेपाल, स्पेन, ऑस्ट्रिया, बांग्लादेश और इंग्लैंड के साइकिल राइडर हिस्सा
ले रहे हैं।1

11 लाख रुपये का इनाम
27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाली इस रैली में इन साइकिल सवार एथलीटों को करीब साढ़े छह सौ किलोमीटर का सफर 7 स्टेज में तय करना है। इस चुनौतीपूर्ण रेस में विजयी एथलीट को किंग ऑफ हिमालय के खिताब से नवाजा जाएगा। चैंपियन खिलाड़ियों को 11 लाख रुपए का इनाम भी दिया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
11वीं हीरो MTB हिमालय रेस, 11 लाख रुपये का इनाम, 13 देशों के 70 साइकिल सवार, हिमालय, साइक्लिंग, 11 Hero MTB Himalaya Race, 13 Contries, 70 Cyclists, Himalaya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com