विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2013

उम्मीद है कि भारत का पाक दौरा बरकरार रहेगा : पीएचएफ

उम्मीद है कि भारत का पाक दौरा बरकरार रहेगा : पीएचएफ
पीएचएफ अध्यक्ष कासिम जिया ने उम्मीद जताई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच ताजा तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच आगामी द्विपक्षीय हॉकी शृंखला पर आंच नहीं आएगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कराची: पीएचएफ अध्यक्ष कासिम जिया ने उम्मीद जताई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच ताजा तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच आगामी द्विपक्षीय हॉकी शृंखला पर आंच नहीं आएगी।

नियंत्रण रेखा पर तनाव के कारण हॉकी इंडिया लीग से नौ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस भेज दिया गया।

भारत और पाकिस्तान को मार्च-अप्रैल में द्विपक्षीय शृंखला खेलनी है। जिया ने उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि दोनों देशों के हॉकी संबंध सामान्य रहेंगे और द्विपक्षीय शृंखला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। जिया ने हालांकि कहा कि भारत-पाक संबंधों के मामले में कुछ भी निश्चिततौर पर नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने कहा,  कुछ दिन पहले तक सब ठीक था। हमारी क्रिकेट टीम वहां गई और बिना किसी दिक्कत के लौटी भी। हमारे हॉकी खिलाड़ियों को भी वीजा मिल गए, लेकिन अब हालात दीगर है। उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ओलिंपियन जिया ने कहा कि उन्होंने भारतीय हॉकी अधिकारियों को बता दिया है कि चूंकि खिलाड़ियों ने लीग में खेलने का करार किया था तो उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, भले ही खिलाड़ी वापस आ रहे हों, लेकिन हॉकी इंडिया ने मुझे आश्वस्त किया है कि उन्हें उनके करार के अनुसार पैसा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस भेजने का मशविरा उन्होंने ही दिया था।

उन्होंने कहा, मैंने हॉकी इंडिया महासचिव से बात की और उन्हें बताया कि मैं अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। मैंने कहा कि यदि हालात खराब हैं और वे सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकते तो उन्हें वापस भेज देना चाहिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पीएचएफ, भारत के साथ हॉकी सीरीज, हॉकी संबंधों पर पीएचएफ, PHF, Indian Hockey, Hockey Series With India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com