विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2014

हॉकी : शृंखला अपने नाम करना चाहेगा भारत

हॉकी : शृंखला अपने नाम करना चाहेगा भारत
भारतीय हॉकी खिलाड़ियों की फाइल तस्वीर
भारतीय हॉकी खिलाड़ियों की फाइल तस्वीर
पर्थ:

भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीनियर पुरुष हॉकी टीमें चार मैचों की टेस्ट शृंखला के चौथे मुकाबले में रविवार की शाम आमने-सामने होंगी।

पर्थ हॉकी स्टेडियम में जारी इस शृंखला में भारत ने फिलहाल 2-1 की बढ़त बना रखी है। ऐसे में भारत एक और जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम करना चाहेगा। यह उसके लिए बहुत बड़ी सफलता होगी।

पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 4-0 से हराया, लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने संघर्षपूर्ण वापसी करते हुए दूसरे मैच में 2-1 की जीत दर्ज कर ली।

शनिवार को हुए तीसरे मुकाबले मेंभारत ने एसवी सुनील के गोल की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

भारतीय टीम की तैयारियों के बारे कप्तान और मिडफील्डर सरदार सिंह ने कहा, "हम विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेल रहे हैं और सीखने के लिहाज से यह काफी अच्छा अनुभव है। पहले मैच के मिली हार के बाद अपने खेल में सुधार करते हुए हमने लगातार दो जीत हासिल की और अब हमारा लक्ष्य शृंखला अपने नाम करना है।"

भारतीय टीम के कोच टेरी वॉल्श ने चौथे मैच से पहले कहा, "हम जानते हैं कि यह टूर्मामेंट बहुत आसान साबित नहीं होने वाला है। जिस तरह से हालांकि खिलाड़ियों ने वापसी की वह तारीफ के काबिल है। हम अपनी गलतियों पर ध्यान दे रहे हैं और उन्हें दूर करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।"

यह मैच भारतीय समयानुसार शनिवार को शाम 4:30 बजे से शुरू होगा और यूट्यूब पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, हॉकी मौच, India Versus Australia, Hockey Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com