विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2013

एचआईएल : मैजिशिंयस को हराकर विजार्ड्स सेमीफाइनल में

एचआईएल : मैजिशिंयस को हराकर विजार्ड्स सेमीफाइनल में
उत्तर प्रदेश विजार्ड्स टीम ने मंगलवार को महेंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के 28वें मैच में मुम्बई मैजिशिंयस को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने का अधिकार हासिल किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुम्बई: उत्तर प्रदेश विजार्ड्स टीम ने मंगलवार को महेंद्रा हॉकी स्टेडियम में खेले गए हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के 28वें मैच में मुम्बई मैजिशिंयस को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने का अधिकार हासिल किया।

दिल्ली वेवराइर्ड्स, रांची राइनोज और जेपी पंजाब वॉरियर्स पहले ही अंतिम-4 दौर में पहुंच चुके हैं। विजार्डस तालिका में चौथे स्थान पर हैं। सेमीफाइनल में उनका सामना दिल्ली वेवराइर्डस से होगा जबकि दूसरे सेमीफाइनल में रांची राइनोज का सामना जेपी पंजाब वॉरियर्स के साथ होगा।

अंतिम-4 दौर में जगह बनाने के लिए मैजिशियंस को अपना 11वां और फिर 12वां मैच हर हाल में जीतना था। 10वें मैच के बाद उसके खाते में 14 अंक थे जबकि विजार्ड्स के खाते में 22 अंक थे लेकिन अब विजार्ड्स के खाते में 27 अंक हैं जबकि मैजिशियंस के खाते में 15 अंक रह गए हैं।

मैच का एकमात्र गोल विजार्ड्स के कप्तान और ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ ने किया। रघु ने 33वें मिनट में एक शानदार डमी आजमाई, जिस पर ल्यूक डोएर्नर ने एक शानदार गोल किया।

38वें मिनट में विजार्ड्स को एक पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर गोल करके वह अपनी बढ़त को 2-0 कर सकते थे लेकिन जोरेन हट्र्जबर्गर के इस प्रयास को मैजिशयंस के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने बेकार कर दिया।

मैजिशियंस को 68वें मिनट में स्कोर को बराबर करने का एक बेहतरीन मौका मिला लेकिन मेजबान टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। हरबीर सिंह ने मैजिशियंस के पेनाल्टी कार्नर पर गोल करने के इस प्रयास को शॉट लिए जाने से पहले ही बेकार कर दिया।

पांच टीमों की तालिका में वेवराइर्ड्स 49 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि रांची राइनोज के 36 अंक हैं। वह दूसरे स्थान पर है। जेपी पंजाब वारियर्स (29) तीसरे, उत्तर प्रदेश विजार्ड्स (27) चौथे और मैजिशियंस (15) पांचवें स्थान पर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HIL, एचआईएल, Mumbai Magicians, मुंबई मैजिशिंयस, यूपी विजार्ड्स, UP Wizzards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com