15 माह बाद गोल्फ कोर्स में लौटे टाइगर वुड्स इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके (फाइल फोटो)
- टाइगर वुड्स ने चार ओवर 76 का स्कोर किया
- मत्सुयुमा ने पांच टूर्नामेंट में चौथी जीत हासिल की
- रियो के सिल्वर मेडलिस्ट स्टेंसन उनसे दो स्ट्रोक्स पीछे रहे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नासाउ:
टाइगर वुड्स भले ही कोर्स पर अपनी वापसी को लेकर चर्चा में रहे हो लेकिन जापान के हिदेकी मत्सुयुमा ने 2016 हीरो वर्ल्ड चैलेंज गोल्फ खिताब जीत लिया. जीत के बाद जापानी गोल्फर ने कहा कि इस महान गोल्फ की मेजबानी में होने वाला टूर्नामेंट जीतकर वह गौरवान्वित हैं.
पंद्रह महीने बाद कोर्स पर लौटे वुड्स 17 खिलाड़ियों में 15वें स्थान पर रहे जिन्होंने आखिरी दौर में चार ओवर 76 का स्कोर किया. वुड्स ने कहा,‘मैने इस सप्ताह कुछ बर्डी लगाए जो अच्छी बात है. मैं आक्रामक खेल रहा था.मैने कुछ गलतियां भी की मसलन आज दो बार सात का स्कोर किया.’मत्युसुमा ने आखिरी दौर में 73 का स्कोर किया. यह पिछले पांच टूर्नामेंटों में उनकी चौथी जीत है. रियो ओलिंपिक के रजत पदक विजेता स्वीडन के हेनरिक स्टेंसन दो स्ट्रोक्स पीछे रहे.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हीरो वर्ल्ड चैलेंज गोल्फ, टाइगर वुड्स, हिदेकी मत्सुयुमा, जापान, चैंपियन, Hero World Challenge Golf, Tiger Woods, Hideki Matsuyama, Japan, Champion