विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2011

परगट से अधिक अनुशासनहीन कोई नहीं : हरेंद्र

हरेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति के मौजूदा अध्यक्ष परगट सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें अनुशासनहीन व्यक्ति करार दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पूर्व कोच हरेंद्र सिंह ने पूर्व भारतीय कप्तान और हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति के मौजूदा अध्यक्ष परगट सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें अनुशासनहीन व्यक्ति करार दिया। नाराज हरेंद्र ने कहा, यह बेवकूफी है कि परगट सिंह जैसे व्यक्ति को हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति का अध्यक्ष बना दिया गया है जो भारतीय हाकी के इतिहास का सबसे अनुशासनहीन व्यक्ति है। हरेंद्र ने हालांकि इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि उन्होंने परगट पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था जैसा कि मीडिया के एक वर्ग में रिपोर्ट आई है। उन्होंने कहा, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने कभी परगट पर मैच फिक्स करने का आरोप नहीं लगाया। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता था कि जब कनाडा की टीम ने 1995 ओलंपिक क्वालीफायर में मलेशिया के खिलाफ हमारी राष्ट्रीय टीम पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था तब परगट कप्तान थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरेंद्र सिंह, परगट सिंह, हॉकी, Harendra Singh, Pargat Singh, Hockey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com