- एशियाई कप विजेता कतर को फीफा वर्ल्डकप क्वालीफायर मैच में ड्रॉ पर रोका
- पहले मैच में भारतीय टीम को ओमान से मिली थी हार
- ताजा फीफा रैंकिंग में 103 नंबर पर काबिज भारतीय टीम
पहले मैच में ओमान के हाथों दिल तोड़ने वाली हार के बाद भारतीय फुटबॉल टीम ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए एशियाई कप विजेता कतर को फीफा वर्ल्डकप के यहां मंगलवार को हुए क्वालीफायर मैच में ड्रॉ पर रोक दिया. बुखार से पीड़ित अपने तिलिस्मी कप्तान सुनील छेत्री के बिना मैदान में उतरे भारतीय फुटबॉलरों ने जनवरी में एशियाई कप जीतने वाले कतर को कोई गोल नहीं करने दिया. पूरे मैच में गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू सितारे बन कर चमके और ग्रुप ई के मुकाबले में उन्होंने कतर को गोल नहीं करने दिया. ताजा फीफा रैंकिंग में 103 नंबर पर काबिज भारत ने वर्ल्ड में 62वें नंबर की टीम कतर को उसके ही मैदान में ड्रॉ पर रोक दिया.
इसलिए दक्षिण अफ्रीकी धावक कास्टर सेमेन्या ने पकड़ी फुटबॉल की राह
???????? @IndianFootball fought hard for a road draw against ???????? Qatar while ???????? China PR posted the largest margin of victory on the day
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) September 10, 2019
The key talking points https://t.co/ZtYusLkCob #WCQ #WorldCup pic.twitter.com/QOIWNSkb4a
इसमें कोई शक नहीं कि हालिया कुछ समय में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ परिणाम हैं. इससे पहले गुवाहाटी में पांच सितंबर को भारत को ओमान ने एक के मुकाबले दो गोल से हराया था. कतर के साथ मुकाबले के बाद अब भारत को एक अंक मिला है जबकि कतर के पास चार अंक हैं क्योंकि उसने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 6-0 से धूल चटाई थी. दोनों टीमों के बीच पिछला आधिकारिक मैच सितंबर 2007 में वर्ल्डकप क्वालीफायर में खेला गया जिसमें कतर ने भारत को 6-0 से हराया था.
VIDEO: टीएमसी सांसद ने संसद परिसर में खेला फुटबॉल
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं