विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2011

भारत-पाक मैच देखने आएंगे गिलानी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए मोहाली आएंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने भारत और पाकिस्तान के बीच 30 मार्च को मोहाली में होने वाले वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। समाचार चैनल 'जियो न्यूज' ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस मैच के दौरान गिलानी मनमोहन सिंह से अनौपचारिक मुलाकात करेंगे और मैच के बाद द्विपक्षीय मुद्दों पर औपचारिक बैठक होगी। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेता आपसी रिश्ते सुधारने के लिए क्रिकेट कूटनीति पर भी चर्चा करेंगे। पाकिस्तान के खेल मंत्रालय और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी भी इस मैच को देखने के लिए मोहाली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री गिलानी को सेमीफाइनल मैच देखने के लिए भारत आने का न्योता दिया था। यह मैच 28-29 मार्च को दोनों देशों की गृह सचिव स्तरीय वार्ता के बाद आयोजित होना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूसुफ रजा गिलानी, पाकिस्तानी, मनमोहन सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com