पीवी सिंधु (फाइल फोटो)
हैदराबाद की पी वेंकट सिंधु ने पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को जैसे ही बैडमिंटन की डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज़ के सेमीफाइनल में शिकस्त दी, उनके चाहने वालों ने ट्वीटर पर उन्हें बधाई संदेशों की झड़ी लगा दी। इसमें ओलिंपिक गोल्ड क्वेस्ट के सीईओ और पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रसकिन्हा, बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा और कई पत्रकार भी शामिल रहे।
कैरोलिना मारिन को किया परास्त
पीवी सिंधु ने स्पेन की वर्ल्ड नंबर 2 खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज़ के सेमीफाइनल में तीन गेम
में 21-15, 18-21, 21-17 से हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही सिंधु और मारिन के बीच आंकड़ों का अंतर भी छोटा हो गया। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक हुए 5 मैचों में सिंधु के नाम 2 और मारिन के नाम 3 जीत हैं।
अब फाइनल में मुकाबला ओलिंपिक चैंपियन ली ज़ुएरेई से
फाइनल में सिंधु की टक्कर ओलिंपिक चैंपियन ली ज़ुएरेई से होगी जिनके साथ सिंधु का आंकड़ा थोड़ा बेहतर ही है। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक चार मैच खेले गए हैं जिसमें दोनों को 2-2 जीत हासिल हुईं। वर्ल्ड नंबर 13 सिंधु और चीन की वर्ल्ड नंबर 6 ली ज़ुएरेई के बीच हमेशा से कांटे की टक्कर रही है। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला सिंधु के ही पक्ष में रहा है। सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेले गए आखिरी मैच में ली ज़ुएरेई को तीन गेम के मैच में हरा दिया था।
बड़ी बात यह है कि अपने पहले सुपर सीरीज़ के फाइनल में पहुंचने से पहले सिंधु ने टॉप 10 खिलाड़ियों में शामिल ताइपेई की ताइ ज़ु यिंग (वर्ल्ड नंबर 4), चीन की वैंग यिहान (वर्ल्ड नंबर 7) और स्पेन की कैरोलिना मारिन (वर्ल्ड नंबर 2) को शिकस्त दी है। अब तक भारत की ओर से सुपर सीरीज़ का खिताब साइना नेहवाल (9 बार) और के श्रीकांत (1 बार) के नाम रहा है। हैदराबाद की 20 साल की पीवी सिंधु ये खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय स्टार बन सकती हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पी वेंकट सिंधु, बैडमिंटन, डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज़, सेमीफाइनल, सिंधु की जीत, ट्विटर, कैरोलिना मारिन, P Venkat Sindhu, Badminton, Denmark Open Super Series, Semi Final, Sindhu Win, Twitter