डेविड बेकहम, थिएरी हेनरी तथा राउल गोंजालेज जैसे विश्व के शीर्ष फुटबाल खिलाड़ी अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) और इसके व्यावसायिक सहयोगी आईएमजी-रिलायंस द्वारा अगले वर्ष से शुरू किए जाने वाले फ्रेंचाइजी आधारित नए टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
डेविड बेकहम, थिएरी हेनरी तथा राउल गोंजालेज जैसे विश्व के शीर्ष फुटबाल खिलाड़ी अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) और इसके व्यावसायिक सहयोगी आईएमजी-रिलायंस द्वारा अगले वर्ष से शुरू किए जाने वाले फ्रेंचाइजी आधारित नए टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं।
बेकहम, हेनरी और राउल इस टूर्नामेंट के प्रचार के लिए आईएमजी की विभिन्न परियोजनाओं के साथ काम कर रहे हैं तथा आईएमजी अगले वर्ष भारत में 14 जनवरी से 13 मार्च के बीच होने वाली आठ टीमों के इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए इन खिलाड़ियों को मनाने की कोशिश कर रही है।
एआईएफएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, "आईएमजी ने फुटबाल के कुछ बड़े सितारों जैसे, बेकहम, राउल और हेनरी के साथ पेशेवर करार किया है, तथा अगले वर्ष से शुरू होने वाले नए लीग में इन खिलाड़ियों के खेलने या नए लीग का प्रचार करते हुए दिखाई पड़ने की प्रबल संभावनाएं हैं।"
आईएमजी के सीनियर उपाध्यक्ष (फुटबॉल) जेफर्सन स्लैक इन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नए लीग में खेलने के लिए मनाने के उद्देश्य से उनसे बातचीत कर रहे हैं।
नए लीग में आठों टीमों में 25-25 खिलाड़ी होने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें आधा दर्जन के लगभग विदेशी खिलाड़ी होंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ, एआईएफएफ, आईएमजी-रिलायंस, बेकहम, हेनरी, राउल, All India Football, AIFF, IMG Reliance, David Beckham, Henry, Rowell