नई दिल्ली:
छत्तीसगढ़ की एक अंडर 15 टेबल टेनिस खिलाड़ी और उसके तथाकथित कोच का सीसीटीवी फुटेज सामने आने से विवाद हो गया है। इस फुटेज में लड़की, रात को 1 बजकर 45 मिनट पर कोच के कमरे से निकलती दिख रही है। कोच के साथ उसकी हल्की फुल्की छीना छपटी हो रही है। ऐसा लग रहा है कि दोनों मोबाइल फोन लेने की कोशिश में हैं।
इस फुटेज के बाहर आने के बाद दोनों को ही सस्पेंड कर दिया गया है और इस मामले पर जांच बैठा दी गई है। बताया जा रहा यह कोच खुद एक ख़िलाड़ी है।
यह घटना 26 दिसंबर की बताई जा रही है, जब आंध्र के राजामुंदरी में चैम्पियनशिप चल रही थी। हांलाकि इस बारे में किसी खिलाड़ी ने शिकायत नहीं की थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं