विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2015

अपनी 1000वीं जीत के करीब फेडरर

अपनी 1000वीं जीत के करीब फेडरर
नई दिल्ली:

स्विंट्जरलैंड के रॉजर फेडरर के लिए पिछला साल कुछ ख़ास नहीं रहा, लेकिन इस साल उन्होने 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने की पूरी तैयारी कर ली है। साल के पहले ग्रैंड स्लैंम ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले फ़ेडरर ने ब्रिसबेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में जगह बना लिया है। फ़ेडरर ने सेमीफ़ाइनल में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-2 6-2 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई।

53 मिनट में जीते इस मुक़ाबले के साथ ही फेडरर ने अपने करियर की 999वीं जीत भी हासिल किया। अगर वह फ़ाइनल जीतते हैं तो वो जिमी कोनर्स और इवान लेंडल के बाद तीसरे खिलाड़ी होंगे जिनके नाम एक हज़ार एटीपी जीत होगी।

आपको बता दें कि जिमी कोनर्स के नाम 1253 जीत हासिल करने का रिकॉर्ड है, जबकि इवान लेंडल के नाम 1071 जीत दर्ज है।

फ़ाइनल में इस स्विस खिलाड़ी का सामना कनाडा के मिलोस राओनिक से होगा। 33 साल के फेडरर के खाते में रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम ख़िताब है।

ब्रिसबेन ओपन के फाइनल में अगर राओनिक को हराते हैं तो ये उनके करियर का 83वां ख़िताब भी होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोजन फेडरर, फेडरर, टेनिस, एटीपी, Roger Federer, Federar, Tennis, ATP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com