मिस्र में एक फुटबॉल मैच के खत्म होने के बाद फुटबॉल प्रशंसकों और सुरक्षा बलों के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हशाम अब्देल गफार ने रविवार को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यह संघर्ष एयर डिफेंस स्टेडियम के बाहर हुआ जहां मिस्र के प्रीमियर लीग क्लब जमालेक और ईएनपीपीआई के बीच एक मैच खेला जा रहा था।
यह घटना उस समय हुई, जब अल्ट्राज व्हाइट नाइट्स के नाम से मशहूर जमालेक के समर्थकों ने बिना टिकट के स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश की।
एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि हिंसा भड़काने के सिलसिले में जमालेक के 17 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया था। तीन साल पहले पोर्ट सईद में एक खेल के बाद ऐसी ही एक घटना में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं