विज्ञापन
This Article is From May 07, 2015

दोहा : गीता फोगाट ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

दोहा : गीता फोगाट ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
कुश्ती लड़ते हुए गीता फोगाट की फाइल फोटो
नई दिल्ली: गीता फोगाट ने दोहा में बुधवार को सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं की 58 किग्रा फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता।

लंदन ओलम्पिक (2012) के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन चुकी गीता ने बुधवार को कांस्य पदक के लिए मुकाबले में वियतनाम की महिला पहलवान लोन नगुएन को हराया। इससे पहले गीता को पूल में ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता जापानी पहलवान काओरी इचो ने हराया था।

पुरूष वर्ग में हितेंदर भी कांस्य पदक के प्ले ऑफ दौर में पहुंच गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दोहा, गीता फोगाट, एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, गीता फोगाट ने जीता कांस्य पदक, Doha, Geeta Phogat, Asian Championship, Geeta Wins Bronze Medal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com