विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2015

सचिन से पहले ध्यानचंद को मिलना चाहिए था भारत रत्न : मिल्खा सिंह

सचिन से पहले ध्यानचंद को मिलना चाहिए था भारत रत्न : मिल्खा सिंह
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

अपने जमाने के दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह ने आज कहा कि हॉकी के जादूगर ध्यानचंद देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न पाने वाले पहले खिलाड़ी होने चाहिए थे। मिल्खा ने पत्रकारों से कहा, 'ध्यानचंद को पहले भारत रत्न मिलना चाहिए था। ध्यानचंद इसके सबसे बड़े हकदार थे।'

'उड़न सिख' का हालांकि मानना है कि क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न मिलने से अन्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह पुरस्कार पाने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा, 'यह अच्छा है कि सचिन को यह पुरस्कार दिया गया। इससे खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खुल गए हैं। लेकिन सबसे पहले इसे ध्यानचंद को दिया जाना चाहिए था।'

ओलंपिक खेल 1960 में पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में चौथे स्थान पर रहने के कारण याद किए जाने वाले 80 वर्षीय मिल्खा ने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की पद्म भूषण की मांग को लेकर उठे विवाद पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'उसके संघ को कहना चाहिए था कि वह हकदार हैं और तब उसे पुरस्कार मिलना चाहिए। लेकिन अगर तुम खुद पुरस्कार के लिए कहते हो तो यह गलत है।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ध्यानचंद, ध्यानचंद को भारत रत्न, भारत रत्न, मिल्खा सिंह, सचिन तेंदुलकर, Dhyan Chand, Bharat Ratna, Milkha Singh, Sachin Tendulkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com