पी गोपीचंद और पीवी सिंधू (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 'सुपर कोच' पुलेला गोपीचंद की सेवाएं लेने की सोच रही है. गोपीचंद की शिष्या पीवी सिंधू ने रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल. केजरीवाल ने नई दिल्ली में सिंधू और साक्षी मलिक को क्रमश: दो और एक करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में दिए.
गोपीचंद और साक्षी मलिक के कोच मनदीप को पांच-पांच लाख रुपये दिए गए. दिल्ली सरकार ने सिंधू के फिजियो को भी सम्मानित किया, जो दिल्ली के रहने वाले हैं.
केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली सरकार गोपीचंद के साथ खेलों में कुछ करने की सोच रही है. हमें युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ अच्छा बुनियादी ढांचा भी देना होगा.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पी गोपीचंद, पीवी सिंधू, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सरकार, रियो ओलिंपिक 2016, Pulela Gopichand, PV Sindhu, Arvind Kejriwal, Delhi Government, Rio Olympics 2016