निर्वस्त्र तस्वीरें ऑनलाइन लीक होने से शर्मिंदा क्रोएशियाई फुटबॉलरों ने यहां फीफा विश्वकप में मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।
क्रोएशियाई खिलाड़ियों ने मीडिया से बात नहीं करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि दो फोटोग्राफरों ने टीम होटल के पास झाड़ियों में छिपकर खिलाड़ियों की नहाते वक्त तस्वीरें खींची और उन्हें ऑनलाइन लीक कर दिया।
क्रोएशिया के कोच निको कोवाक ने यहां प्राइआ डो फोर्ट ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, आपको कैसा लगेगा अगर कोई आपकी निर्वस्त्र तस्वीरें ले? वे अड़े हैं कि वे अब आपसे बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि यह चुप्पी कल टूटेगी या हमारा विश्वकप अभियान खत्म होने तक जारी रहेगी। क्रोएशिया के फुटबॉलरों डेजान लोवरेन और वेडरान कोरलुका को इन तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
कोवाक ने कहा, मैं अपने खिलाड़ियों की राय का सम्मान करता हूं और मैं यह भी जानता हूं कि आपने अब तक अपना काम बहुत पेशेवर तरीके से किया है लेकिन आपने यह करके धब्बा लगा लिया। पूरी दुनिया तस्वीरें देख रही है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं