वेस्टइंडीज को कोटला में दो मैच खेलने हैं और उसके ड्वेन ब्रावो सरीखे बेफिक्र अंदाज में जीने वाले खिलाड़ी इसका पूरा मजा लेना चाहेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
इंडियन प्रीमियर लीग की तरह आईसीसी विश्व कप में चीयरलीडर्स नहीं दिखेंगी लेकिन फिरोजशाह कोटला में होने वाले मैचों में दर्शकों को इनकी कमी नहीं खलेगी और उन्हें ढोल की थाप पर थिरकने का पूरा मौका मिलेगा। भारतीय दर्शकों के लिए ढोल नई चीज नहीं है लेकिन इतना तय है कि अपने कैलिप्सो संगीत और उसकी धुन पर मस्ती करने के लिये मशहूर कैरेबियाई क्रिकेटर और दर्शक भी इसका पूरा लुत्फ उठाएंगे। वेस्टइंडीज को कोटला में दो मैच खेलने हैं और उसके ड्वेन ब्रावो सरीखे बेफिक्र अंदाज में जीने वाले खिलाड़ी इसका पूरा मजा लेना चाहेंगे। कोटला में होने वाले चारों मैच के लिये 16 ढोलवादकों को विशेष रूप से नियुक्त किया गया है। रिलायंस कंपनी ने इसके लिये फरीदाबाद के राणा ढोल मास्टर्स से 80 हजार रुपये में अनुबंध किया है। इसके ढोलवादकों को आज रिहर्सल भी करवायी गई। एक ढोलवादक राहुल ने बताया, हम विकेट गिरने तथा चौके और छक्के पर ढोल बजाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि विदेशी खिलाड़ी भी इसका पूरा मजा लेंगे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं