विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2015

बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स : साइना ने विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन को हराया

बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स : साइना ने विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन को हराया
दुबई: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन को हराकर बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स में जोरदार वापसी की। बुधवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली साइना ने गुरुवार को एक घंटे और 15 मिनट चले महिला एकल मुकाबले में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी स्पेन की मारिन को 23-21, 9-21, 21-12 से हराया। साइना अपने अंतिम लीग मैच में शुक्रवार को पिछली चैंपियन ताइ जू यिंग से भिड़ेंगी।

उधर, किदांबी श्रीकांत को पुरुष एकल में सीधे गेम में हार से लगातार दूसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा। श्रीकांत को डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ ग्रुप बी मैच में 37 मिनट में 13-21, 18-21 से हार झेलनी पड़ी। अब अगले दौर में जाने की उनकी उम्मीद जापान के केंटो मोमोटा और चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन के बीच होने वाले मैच पर टिकी है। गुंटूर के 22 साल के श्रीकांत शुक्रवार को अपने अंतिम लीग मैच में टिएन चेन से भिड़ेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, बैडमिंटन, बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स, Saina Nehwal, Badminton, BWF Super Series Finals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com