विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2014

बोपन्ना-कुरैशी ने दुबई में जीता युगल खिताब

बोपन्ना-कुरैशी ने दुबई में जीता युगल खिताब
दुबई:

भारत के रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार अहसाम उल हक कुरैशी ने दुबई में आयोजित ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप का युगल खिताब जीत लिया।

इन दोनों खिलाड़ियों ने शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में नेनाद जिमोनजिक और डेनियल नेस्टर की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया। यह इन दोनों का पांचवां एटीपी टूर युगल खिताब है। इस जीत से बोपन्ना और कुरैशी को कुल 500 एटीपी अंक प्राप्त हुए। इन दोनों ने 68 मिनट में जीत हासिल की।

इस दौरान दोनों ने 78 फीसदी सर्विस अंक हासिल किए और सात में से दो मौकों पर अपने प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस ब्रेक की। जीत के बाद बोपन्ना ने कहा, हम जीत की पटरी पर लौटकर खुश हैं। हमने अच्छा करने के इरादे से साथ-साथ खेलना शुरू किया था और अब इस बात की खुशी है कि हमने अपने फैसले को सही साबित किया है। बोपन्ना और कुरैशी ने साथ-साथ अंतिम खिताब 2011 बीएनपी परिबास मास्टर्स खिताब पेरिस में जीता था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रोहन बोपन्ना, अहसाम उल हक कुरैशी, दुबई, Rohan Bopanna, Aisam-ul-haq Qureshi, Dubai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com