खेल मंत्रालय ने तीरंदाजी संघ की मान्यता रद्द कर दी है और बॉक्सिंग फेडरेशन की मान्यता 15 दिन के लिए निलंबित कर दी है। खेलमंत्री जीतेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि सरकार जल्द ही स्पोर्ट्स बिल लाएगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली / लुसाने:
भारतीय खेलों को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। खेल मंत्रालय ने तीरंदाजी संघ की मान्यता रद्द कर दी है और बॉक्सिंग फेडरेशन की मान्यता 15 दिन के लिए निलंबित कर दी है। खेलमंत्री जीतेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर आपसी सहमति का रास्ता तलाशा जा रहा है।
खेलमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार बातचीत करके जल्द ही स्पोर्ट्स बिल लाएगी। इससे पहले, भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) पर बैन लगने के बाद अब एआईबीए यानी इंटरनेशनल एमैच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने अस्थायी रूप से इंडियन एमैच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) को बैन कर दिया।
भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि वह बॉक्सिंग फेडरेशन के नए चुनाव करवाने के लिए तैयार हैं। यही नहीं, उन्होंने कहा है कि वह अपना पद छोड़ने से भी नहीं हिचकेंगे।
एआईबीए ने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि उनको भी अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ (आईओसी) की तरह लगता है कि हाल ही में हुए भारतीय एमैच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के चुनावों में धांधली हुई है।
अभिषेक मातोरिया इंडियन एमैच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के मौजूदा अध्यक्ष हैं और वह राजस्थान से विधायक हैं। आईएबीएफ ने हालांकि आरोप का खंडन करते हुए कहा कि चुनाव पारदर्शी तरीके से हुए।
गौरतलब है कि इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी भारतीय ओलंपिक संघ को निलंबित कर दिया था। एआईबीए ने एक बयान में कहा, भारतीय ओलंपिक संघ पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा लगाए गए निलंबन के बाद अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) की कार्यकारी समिति ने तय किया कि भारतीय एमैच्योर मुक्केबाजी महासंघ को भी अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया जाए।
इसमें कहा गया, यह अस्थायी निलंबन इसलिए भी है, क्योंकि एआईबीए को पता चला है कि आईएबीएफ के हालिया चुनाव में धांधली हुई है। इसमें कहा गया, एआईबीए अब चुनाव की जांच करेगा। आईओए अध्यक्ष और आईएबीएफ के पूर्व अध्यक्ष तथा आईएबीएफ चुनाव के बीच राजनीतिक सांठगांठ की भी जांच की जाएगी।
सितंबर में हुए चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को मनोनीत अध्यक्ष के रूप में संगठन में रखा गया है। चौटाला आईओसी के निलंबन के बावजूद हुए आईओए चुनाव में अध्यक्ष चुने गए हैं।
इस घटनाक्रम से आईओए अध्यक्ष के रूप में चौटाला के चुनाव पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है, क्योंकि वह आईएबीएफ प्रतिनिधि के रूप में चुनावी मैदान में उतरे थे। उनके करीबी रिश्तेदार और राजस्थान से बीजेपी विधायक अभिषेक मटोरिया को आईएबीएफ का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस निलंबन से स्तब्ध मटोरिया ने कहा कि एआईबीए को चुनावी प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा दिया गया था।
उन्होंने कहा, एआईबीए को पूरी चुनावी प्रक्रिया की जानकारी थी। हमने उन्हें बताया था कि कोई धांधली नहीं हुई है। जो चुने गए हैं, उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। उन्होंने कहा, यह अस्थायी निलंबन है और मुझे यकीन है कि इसे जल्दी वापस ले लिया जाएगा। जरूरत पड़ी, तो मैं निजी तौर पर लुसाने में एआईबीए अधिकारियों से मिलूंगा।
मटोरिया ने कहा, हमारे मुक्केबाजों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एआईबीए का कोई बड़ा टूर्नामेंट फिलहाल नहीं होना है। एआईबीए का अगला टूर्नामेंट जूनियर विश्व चैंपियनशिप अगले साल अगस्त में है, जिसके बाद अक्टूबर में सीनियर विश्व चैंपियनशिप है। आईएबीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालांकि कहा कि नए सिरे से चुनाव कराए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा, देखते हैं। हो सकता है कि एआईबीए पर्यवेक्षक की मौजूदगी में नये सिरे से चुनाव हों।
(इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन, भारतीय मुक्केबाजी संघ, भारतीय ओलिंपिक संघ, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ, Indian Boxing Federation, AIBA, IOC, IOA