विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2014

एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : चार गुणा 400 में भारतीय महिला रिले टीम ने जीता स्वर्ण

इंचियोन (दक्षिण कोरिया):

भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 17वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।

इंचियोन एशियाड मेन स्टेडियम में भारतीय महिलाओं ने नया गेम्स रिकॉर्ड कायम करते हुए तीन मिनट 28.68 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

जापान को रजत और चीन को कांस्य मिला।

पिछला गेम्स रिकॉर्ड भी भारत के ही नाम था। भारतीय महिलाओं ने 2010 में क्वांगचो (चीन) में तीन मिनट 29.02 सेकेंड के साथ नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एशियाई खेल, इंचियॉन खेल 2014, चार गुणा 400 रिले रेस, भारतीय महिला धावक, Asian Games 2014, Incheon Asian Games 2014, Indian Women Hockey Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com