विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2016

लाहिड़ी तीसरे राउंड के बाद संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर पहुंचे

लाहिड़ी तीसरे राउंड के बाद संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर पहुंचे
अर्निबान लाहिड़ी (फाइल फोटो)
आगस्टा (जार्जिया): भारतीय गोल्फर अर्निबान लाहिड़ी ने आगस्टा मास्टर्स के चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तीसरे राउंड में तीन ओवर 75 का कार्ड खेला, जिससे वह संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर पहुंच गए।

तेज हवाएं चल रही थीं, लेकिन इसके बावजूद लाहिड़ी बीती रात के संयुक्त 47वें स्थान में सुधार करने में सफल रहे। अब लाहिड़ी का कुल स्कोर आठ ओवर 224 का है और वह शीर्ष पर चल रहे जोर्डन स्पीथ (73) से 11 शॉट पीछे हैं। स्पीथ (73) शीर्ष पर बने हुए हैं।

स्माइली कौफमैन ने दिन का सर्वश्रेष्ठ तीन अंडर 69 का कार्ड खेला, वह दो अंडर 214 के स्कोर से अकेले दूसरे स्थान पर हैं। अनुभवी बर्नार्ड लैंगर (70) हिडेकी मातसुयामा (72) के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गोल्फ, अर्निबान लाहिड़ी, आगस्टा मास्टर्स, Anirban Lahiri, Augusta Masters, जार्जिया, Golf
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com