विज्ञापन
This Article is From May 11, 2015

मैड्रिड मास्टर्स : नडाल को हराकर मर्रे बने चैंपियन

मैड्रिड मास्टर्स : नडाल को हराकर मर्रे बने चैंपियन
राफेल नडाल (बाएं) फाइनल मुकाबले के बाद एंडी मर्रे से हाथ मिलाते हुए
एंडी मर्रे ने क्ले कोर्ट पर राफ़ेल नडाल पर पहली जीत दर्ज करते हुए मैड्रिड मास्टर्स का ख़िताब जीत लिया है।

नडाल और मर्रे के बीच क्ले कोर्ट में इससे पहले छह मुक़ाबले हो चुके थे, लेकिन हर मुकाबले में मर्रे को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन मैड्रिड मास्टर्स के खिताबी मुक़ाबले में उन्होंने नडाल को उनके घरेलू दर्शकों के सामने 6-3, 6-2 से हरा दिया।

27 साल के मर्रे ने पिछले सप्ताह ही म्यूनिख में क्ले कोर्ट पर पहला खिताब जीता था। एक सप्ताह के अंदर ही उन्होंने क्ले कोर्ट पर दो खिताब जीत कर फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम पर अपना दावा मज़बूती से पेश कर दिया है।

मुक़ाबला जीतने के बाद मर्रे ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, "मैं अच्छी तरह से खेलने में कामयाब रहा। कुछ गलतियां भी कीं, लेकिन उससे उबरने में सफल रहा।"

दूसरी तरफ मैड्रिड मास्टर्स में पांचवीं बार खिताब जीतने का नडाल का सपना इस हार के साथ टूट गया। वे फ़ाइनल तक बिना एक भी सेट गंवाए पहुंचे थे, लेकिन फ़ाइनल में उनका प्रदर्शन बेहद फीका रहा। इस हार के चलते नडाल की वर्ल्ड रैंकिंग भी 7 हो गई है। करीब एक दशक बाद नडाल टॉप 5 खिलाड़ियों की सूची से बाहर हुए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राफेल नडाल, एंडी मर्रे, मैड्रिड मास्टर्स, Rafael Nadal, Andy Murray, Madrid Masters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com