विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2014

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप : साइना दूसरे दौर में, सिंधु बाहर

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप : साइना दूसरे दौर में, सिंधु बाहर
बर्मिंघम:

ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमर को सीधे गेम में करारी शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया, लेकिन भारत की ही एक अन्य खिलाड़ी पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा।

23-वर्षीय साइना ने महिला एकल के मैच में गिलमर पर 21-15, 21-6 से जीत दर्ज की। सिंधु के अलावा पुरुष एकल में पारूपल्ली कश्यप और किदाम्बी श्रीकांत तथा मिश्रित युगल में तरुण कोना और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी के पहले दौर में हारने के बाद अब भारत से केवल साइना ही चैंपियनशिप में बनी हुई हैं।

विश्व में 10वें नंबर की सिंधु के लिए ऑल इंग्लैंड में अपना पदार्पण मैच यादगार नहीं रहा। उन्हें महिला एकल में चीन की सुन यू ने आसानी से हराया। इस मैच से पहले सुन के खिलाफ 2-1 का रिकॉर्ड रखने वाली सिंधु को यहां नेशनल इंडोर एरेना में 47 मिनट तक चले मैच में 16-21, 15-21 से हार झेलनी पड़ी।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच साइना एकमात्र खुशी का कारण रहा। वह शुरू से ही गिलमर पर हावी हो गई और केवल 32 मिनट में जीत दर्ज करने में सफल रही। दूसरे दौर में उनका मुकाबला अमेरिका की बीवेन च्यांग से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन, Saina Nehwal, PV Sindhu, All-England Badminton Championships
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com