विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2018

शतरंज : अधिबान ने विश्वनाथन आनंद को ड्रॉ पर रोका

आनंद ने अब तक सफेद मोहरों से दोनों बाजियां जीती हैं, जबकि काले मोहरों से उन्होंने दोनों बाजियां ड्रॉ खेली हैं. उनके अब संभावित चार में से तीन अंक हैं.

शतरंज : अधिबान ने विश्वनाथन आनंद को ड्रॉ पर रोका
भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद. (फाइल फोटो)
विज्क ऑन जी (नीदरलैंड): भारतीय ग्रैंडमास्टर बी अधिबान ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में हमवतन और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को ड्रॉ पर रोका. आनंद ने अब तक सफेद मोहरों से दोनों बाजियां जीती हैं, जबकि काले मोहरों से उन्होंने दोनों बाजियां ड्रॉ खेली हैं. उनके अब संभावित चार में से तीन अंक हैं.

यह भी पढ़ें : जीत के साथ ही विश्वनाथन आनंद टाटा स्टील मास्टर्स में संयुक्त बढ़त पर

अधिबान ने सफेद मोहरों से वोल्गा गैम्बिट चाल अपनाई और आनंद को उसे बराबरी पर लाने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा. आखिर में दोनों अंक बांटने पर सहमत हो गए. तीसरे दौर में आनंद के साथ संयुक्त बढ़त पर रहे अनीस गिरी ने भी नार्वे के मैगनस कार्लसन के साथ अंक बांटे और भारतीय स्टार के साथ अपनी बढ़त कायम रखी.

VIDEO : नागरिकता पर बेवजह उठा विवाद


अब नौ दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं. कार्लसन, रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक और अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव 2.5 अंक लेकर संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं. चैलेंजर वर्ग में विदित गुजराती ने हमवतन डी हरिका को हराया. उनके अब 3.5 अंक हैं और वह उक्रेन के एंटन कोराबोव के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं. 

(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com