इंचियोन:
भारत के तीरंदाज अभिषेक वर्मा को 17वें एशियाई खेलों में शनिवार को पुरुषों के व्यक्तिगत कम्पाउंड स्पर्धा के फाइनल में ईरान के इस्माइल एबादी से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वर्मा को ईरान के विरोधी तीरंदाज के हाथों करीबी मुकाबले में 141-145 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
एबादी ने परफेक्ट 10 के 10 स्कोर बनाए, जबकि भारतीय तीरंदाज वर्मा आठ बार ही ऐसा कर पाए। भारतीय तीरंदाज अधिकांश समय पिछड़ा रहा। चौथे दौर के बाद वर्मा 112-115 से पीछे चल रहे थे। पांचवें और अंतिम दौर में ईरान के तीरंदाज ने तीन परफेक्ट टेन जुटाए, जिससे वर्मा के पास वापसी का कोई मौका नहीं बचा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एशियन गेम्स 2014, तीरंदाजी, अभिषेक वर्मा, एशियाई खेल, इंचियोन, Asian Games 2014, Archery, Abhishek Verma, Incheon