NDTV Khabar
होम | चुनाव |   त्रिपुरा पूर्व 

त्रिपुरा पूर्व लोकसभा चुनाव 2019

लोकसभा चुनाव 2019: त्रिपुरा (Tripura) की त्रिपुरा पूर्व संसदीय सीट (Tripura East Lok Sabha Elections 2019) के इतिहास, पूर्व सांसदों तथा मौजूदा सांसद के बारे में जानिए.

  • उम्मीदवार

  • पार्टी
  • वोट*
  • वोट%
  • रेबती त्रिपुरा

  • बीजेपी
  • 482,126
  • 46.62
  • महाराज कुमारी प्रज्ञा देबबर्मन

  • कांग्रेस
  • 277,836
  • 26.86
  • जितेंद्र चौधरी

  • सीपीएम
  • 200,963
  • 19.43
  • नरेंद्र चंद्र देबबर्मा

  • आईपीएफटी
  • 45,304
  • 4.38
  • कर्णाधन चकमा

  • एएमबी
  • 6,944
  • 0.67
  • बिजय देबबर्मा

  • निर्दलीय
  • 5,276
  • 0.51
  • सुबीर कुमार जमातिया

  • निर्दलीय
  • 4,581
  • 0.44
  • दीप्ति हालम

  • निर्दलीय
  • 3,839
  • 0.37
  • अमर देबबर्मा

  • निर्दलीय
  • 3,706
  • 0.36
  • चित्त रंजन देबबर्मा

  • निर्दलीय
  • 3,628
  • 0.35
*प्रोविजनल डेटा

त्रिपुरा पूर्व के बारे में

त्रिपुरा की त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट (Tripura East Lok Sabha Elections 2019)  पर 2014 में हुए चुनाव में CPM के जितेंद्र चौधरी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 6,23,771 वोट मिले थे और 1,39,413 वोट पाकर दूसरे पायदान पर कांग्रेस के सचित्रा देबबर्मा रहे थे. त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है.

त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट से 1952, 1957 और 1962 में CPI के पूर्व मुख्यमंत्री दसरथ देब ने हैट्रिक लगाई थी. 1967 में कांग्रेस के कीरित बिक्रम किशोर देव बर्मन, 1971 में CPM के दसरथ देब, 1977 में कांग्रेस के कीरित बिक्रम किशोर देव बर्मन, 1980 और 1984 में बाजु बन रियान, 1989 में कांग्रेस के कीरित बिक्रम किशोर देव बर्मन, 1991 में कांग्रेस की बिभु कुमारी देवी, 1996, 1998, 1999, 2004 और 2009 में CPM के बीजू बन रिआन ने जीत हासिल की थी.

जितेंद्र चौधरी ने इंटर तक शिक्षा प्राप्त की है और पेशे से राजनैतिक तथा सामाजिक कार्यकर्ता हैं.

त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट के अंतर्गत 30 विधानसभा सीटे आती हैं, जिनमें रामचन्द्रघाट, एमपीनगर, अशरम्बरी, प्रमोदनगर, राइमा घाटी, सलीमा, कुलई, पेंथरथल, जौलीबारी, छावमनू, मनू, कंचनपुर, कृष्णापुर, सूरमा, पाबियाछारा, हाष्यमुख, सबरूम, फ़ातिरोय, खोवाई, चांदीपुर, बीरगंज, कैलाशहर, कुर्ती, कल्याणपुर, कमालपुर, कदमतला, धर्मनगर, तेलियामुरा, जुबेरनगर और पानी सागर शामिल हैं. रामचन्द्रघाट, एमपीनगर, अशरम्बरी, प्रमोदनगर, राइमा घाटी, सलीमा, कुलई, पेंथरथल, जौलीबारी, छावमनू, मनू, कंचनपुर अनुसूचित जनजाति और कृष्णापुर, सूरमा, पाबियाछारा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीटें हैं.

त्रिपुरा: अन्य चुनाव क्षेत्र

चुनाव क्षेत्रअग्रणीपार्टीस्थिति
त्रिपुरा पूर्वरेबती त्रिपुराबीजेपीजीते
त्रिपुरा पश्चिमप्रतिमा भौमिकबीजेपीजीते
ख़बर
फोटो
वीडियो

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com