अमेरिका हो, यूरोप या एशिया- कई देशों में 2007 के बाद जन्मदर गिरती दिखी है. तब स्मार्टफोन का दौर शुरू हुआ था. अब एक नए शोध ने इस बहस को फिर से तेजी दे दी है कि क्या स्मार्टफोन जन्मदर गिरावट की बड़ी वजह हो सकता है? अमेरिका के नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च के इस शोध में शोधकर्ताओं का ध्यान एक दिलचस्प पैटर्न पर गया.