जॉर्जिया के फोर्ट स्टीवर्ट आर्मी बेस पर हुई गोलीबारी में पांच अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं. गोलीबारी के बाद सैन्य अड्डे को बंद कर दिया गया और हमलावर को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है. फोर्ट स्टीवर्ट के सभी कर्मियों को अंदर रहने और खिड़कियां दरवाजे बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.