इटली के ब्रेशिया प्रांत में एक हल्का विमान हाईवे पर गिरकर आग के गोले में तब्दील हो गया है. इस विमान दुर्घटना में 75 वर्षीय पायलट और 60 वर्षीय महिला यात्री की मौत हुई है. हादसे के समय हाईवे पर गुजरती गाड़ियों के बीच विमान गिरा लेकिन अन्य किसी की जान नहीं गई.