पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने पर कड़ी आपत्ति जताई है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने अफगान राजदूत को तलब कर जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में अपनी आपत्तियां जताई हैं. पाकिस्तान ने इस बयान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों का उल्लंघन बताया है.