नेपाल में जनसंख्या वृद्धि की कमी को देखते हुए सरकार ने तीन बच्चे पैदा करने की राष्ट्रीय नीति लागू की है. नेपाल की वर्तमान आबादी लगभग 2.97 करोड़ है, लेकिन जन्म दर 19.6 से घटकर 2025 में 17 तक पहुंच गई है, जिससे सरकार चिंतित है. देश में फर्टिलिटी रेट भी गिर रहा है, जो 2013 में 2.36 था, 2023 में 1.98 रह गया और 2025 में 1.8 तक गिरने की संभावना है.