अमेरिका और इजरायल की ईरान से छिड़ी जंग का खामियाजा मिडिल ईस्ट के दूसरे देशों को भी भुगतना पड़ रहा है. यूएई में फंसे भारतीयों के लिए डॉ. धीरज जैन ने मिसाल पेश की है और उनका फार्म हाउस अस्थायी घर बन गया है. डॉ. जैन ने लोगों को लाने के लिए 11 वाहन तैनात किए हैं, जिनमें छह लग्जरी रोल्स-रॉयस कारें भी शामिल हैं.